साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए प्रतिबिंब एप के लिए झारखंड पुलिस पुरस्कृत डीजीपी अनुराग गुप्ता और गुंजन कुमार को अमित शाह ने दिया प्रशस्ति पत्र
नयी दिल्ली। साइबर क्राइम को रोकने की दिशा में निरंतर सफलता के लिए झारखंड पुलिस को पुरस्कृत किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह की और से झारखंड पुलिस को दिल्ली में प्रशस्ति पत्र दिया गया है। बता दें कि दिन-ब-दिन बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए झारखंड पुलिस ने प्रतिबिंब नाम का एप बनाया है। इस एप की मदद से पुलिस अधिकारियों को अपराधियों तक पहुंचने और उनको गिरफ्तार करने में कई बार कामयाबी मिल चुकी है।

प्रतिबिंब एप को बनाने में डीजीपी अनुराग गुप्ता और डाटा साइंटिस्ट गुंजन कुमार की अहम भूमिका रही। मंगलवार को इन दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुरस्कृत किया। बता दे कि झारखंड पुलिस इस एप के माध्यम से देशभर के साइबर क्रिमिनल्स पर नकेल कसने में सफल रही है। प्रतिबिंब एप के माध्यम से झारखंड पुलिस को साइबर क्राइम रोकने में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version