Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»डीवीसी ने छोड़ा और अधिक पानी, बाढ़ की आशंका
    राज्य

    डीवीसी ने छोड़ा और अधिक पानी, बाढ़ की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। निम्न दबाव के कारण पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हालांकि, मंगलवार से बारिश में थोड़ी कमी आई है, फिर भी कई जिलों के लोग अभी भी डर के माहौल में जी रहे हैं। इसी बीच, बुधवार सुबह डीवीसी (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) ने मथन और पंचेत बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। मथन से पानी छोड़ने की मात्रा मंगलवार की तुलना में कम है, लेकिन पंचेत से हजारों क्यूसेक अधिक पानी छोड़ा गया है।

    सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह मथन से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि मंगलवार को यहां से एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दूसरी ओर, पंचेत से एक लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो कि मंगलवार के मुकाबले 40 हजार क्यूसेक अधिक है। इसका मतलब है कि दामोदर नदी के जरिए एक लाख 70 हजार क्यूसेक पानी दुर्गापुर बैराज की ओर जा रहा है।

    मंगलवार को मथन और पंचेत दोनों जलाशयों से कुल 2 लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जब दोनों जलाशयों से पानी छोड़ा जाता है, तो वह पश्चिम बर्दवान के दामोदर बैराज तक पहुंचता है। अगर जल का दबाव और बढ़ता है, तो बुधवार को भी और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। डीवीसी द्वारा और अधिक पानी छोड़े जाने पर दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, खासकर बर्दवान, हावड़ा और हुगली के खानाकुल और आरामबाग जैसे दामोदर नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में जलमग्न होने का खतरा बना हुआ है।

    इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के विभिन्न जलमग्न क्षेत्रों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को ही उन्होंने अपने मंत्रियों और पार्टी नेताओं को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी स्थिति पर चर्चा की है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि राज्य के दस जिलों की स्थिति की निगरानी के लिए दस सचिवों को भेजा गया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकभी उम्मीद नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 वनडे मैच खेल सकूंगा : एडम जम्पा
    Next Article अनंत अंबानी की शादी में आने के लिए सेलेब्स को मिले थे पैसे? अनन्या पांडे ने बताया सच
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version