Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची : शिवराज सिंह चौहान
    Top Story

    अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची : शिवराज सिंह चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अगले महीने जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र
    -भाजपा प्रत्याशियों पर रायशुमारी अंतिम चरण में है
    इस बार कुर्मी समाज को भी दिया जायेगा प्रतिनिधित्व
    महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना लायेंगे
    युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराये जायेंगे
    सत्ता परिवर्तन के लिए हमसे ज्यादा यहां की जनता आगे है
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए हमसे ज्यादा यहां की जनता आगे है। भाजपा प्रत्याशियों पर रायशुमारी अंतिम चरण में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जायेगी। इस बार के चुनाव में कुर्मी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शीघ्र ही विशेष योजना लायी जायेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराये जायेंगे। उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। वह शनिवार को रांची में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस बार जमशेदपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और साहिबगंज एवं गिरिडीह में गृह मंत्री अमित शाह की परिवर्तन यात्रा ने लोगों की धारणा ही बदल दी है। झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए यहां के लोगों में गजब का उत्साह है। इसीलिए जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद भी काफी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंचे। साहिबगंज और गिरिडीह में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लोगों की उपस्थिति यह बयां कर रही है कि इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।

    उन्होंने बताया कि भाजपा का घोषणा पत्र अगले महीने जारी कर दिया जायेगा। इसमें सबका ध्यान रखा गया है। प्रत्याशियों पर मंथन लगभग हो चुका है। रायशुमारी के बाद अगले महीने अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी। इस बार कुर्मी समाज पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्हें भी प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।

    झारखंड में महिलाओं के लिए शीघ्र विशेष योजना लायेंगे
    उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सबसे पहले लाडली योजना हमने मध्यप्रदेश में लायी थी। इसके बाद जहां-जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां अलग-अलग नाम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चल रही हैं। झारखंड में भी मुिहलाओं के लिए शीघ्र एक विशेष योजना लायी जायेगी। इसकी तैयारी चल रही है। हम फूल प्रूफ प्रोग्राम बना रहे हैं, ताकि महिलाओं को समय पर लाभ दे सकें और बाकी योजनाएं प्रभावित भी न हों। महिलाओं के साथ-साथ झारखंड के युवाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाये, इसकी तैयारी चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article(साप्ताहिक शेयर समीक्षा) यूएस फेड के फैसले से बाजार में उछाल, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
    Next Article नेपाल की सत्ता से बेदखल प्रचण्ड वामपंथी एकता अभियान में सक्रिय
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version