Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बलिया में बाढ़ का कहर, एनएच 31 टूटा, बिहार से आवागमन बाधित
    देश

    बलिया में बाढ़ का कहर, एनएच 31 टूटा, बिहार से आवागमन बाधित

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। बलिया में गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया है, लेकिन सरयू (घाघरा) नदी का कहर जारी है। बुधवार की रात करीब एक बजे उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला एनएच 31 चांददियर के पास टूट गया। जिससे माझी पुल और एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से के बीच सैकड़ों लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। एनएच का हिस्सा टूट जाने से फिलहाल यूपी-बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

    जिले से होकर गुजरने वाली दोनों प्रमुख नदियों गंगा व सरयू उफान पर हैं। बुधवार शाम तक जहां गंगा का जलस्तर स्थिर होता दिखा। वहीं, सरयू का रौद्र रूप जारी है। सरयू में आये उफान को एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) बर्दाश्त नहीं कर सका।

    जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गुरुवार सुबह इस बारे में बताया कि रात में जैसे ही एनएच 31 के टूटने की जानकारी मिली। मौके पर एडीएम और बैरिया के एसडीएम को भेजा गया। स्थानीय पुलिस के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। फंसे हुए लोगों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। आसपास की आबादी पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस राजमार्ग से आवागमन बाधित है। राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही अवमाग चालू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमथुरा में मालगाड़ी के 25 डिब्बे बेपटरी, दिल्ली-आगरा मार्ग बाधित
    Next Article अभिषेक बने जमसं के महामंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version