हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए संकलन कैंप लगवाया। पीएम विश्वकर्मा योजनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। योजनाओं का लाभ पर विस्तृत चर्चा किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने ग्रामीणों से रूबरू होकर कई जनसमस्याएं सुनी। हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। योजनाओं से लाभूको को जोडने को लेकर संकल्प कैंप में भारी भीड़ रही। शेफाली गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन तक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हूं। सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। आपके हरेक सुख-दुख में साथ खडी हूं।

इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक शुक्ला, रानी शुक्ला, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, काजल कुमारी, रानी कुमारी, उर्मिला देवी एवं रीता देवी सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version