Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो
    झारखंड

    सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, अधिवक्ता आशुतोष वर्मा ने थामा पार्टी का दामन

    रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी रोजगार के प्रति गंभीर नहीं रही। नए पदों का सृजन करने की बात तो दूर यह सरकार रिक्त पदों को भी भर नहीं पाई है। आज राज्य के युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान राजनीतिक हालात ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी तैयारी है।

    सुदेश कुमार महतो हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार काे आयोजित मिलन समारोह में बाेल रहे थे।

    इस दैरान अधिवक्ता सह समाजसेवी आशुतोष वर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर महतो ने कहा कि सिपाही बहाली में सरकार की बड़ी गलती की वजह से हमने अपने परिवार के 12 नौजवानों को खो दिया है। सरकार अपनी ही बनाई हुई नियमावली का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से मुकर नहीं सकती है। मुख्यमंत्री घटना के बाद मूल्यांकन कर रहे हैं जबकि सरकार का दायित्व था कि ऐसी घटना ही न हो। बिना किसी तैयारी के सरकार ने यह दौड़ आयोजित की थी। अपने कार्यक्रम के लिए सरकार बच्चों की पढ़ाई बाधित कर रही है। यह सही नहीं है।

    पार्टी में शामिल हुए आशुतोष वर्मा का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों के विषय में बेहतर सोचने वाले लोगों की इस राज्य की आवश्यकता है। अच्छे विचार और निःस्वार्थ भाव से राज्य की सेवा करने की इच्छाशक्ति से ही बदलाव संभव है। आशुतोष के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करें। इसके लिए आजसू पार्टी आपको एक सशक्त मंच देगी।

    वर्मा ने कहा कि आजसू के विचारों, सिद्धांतों के साथ ही सुदेश महतो की ईमानदारी, राज्य के लिए समर्पण और इनकी दूरदर्शिता ने हम सभी को प्रभावित किया है। आज मेरे साथ कई युवा भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इनके भीतर वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्सा है। सुदेश के नेतृत्व में हम सभी मिलकर इस प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे। लीडर सीट के लिए नहीं सेवा के लिए होना चाहिए। पार्टी के साथ मिलकर युवाओं के लिए अवसर उत्पन्न करने के लिए जी-जान लगाकर काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article मंईयां सम्मान योजना: अब 18 साल की उम्र में मिलेगा लाभ
    Next Article राज्य में नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version