Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»2030 तक एक करोड़ इकाई का होगा भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार : गडकरी
    बिजनेस

    2030 तक एक करोड़ इकाई का होगा भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार : गडकरी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंत्री ने कहा-भारत जल्द ही लिथियम-आयन बैटरी के निर्यात की स्थिति में होगा

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि देश का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार वर्ष 2023 तक एक करोड़ इकाई सालाना बिक्री के आंकड़े को छू लेगा। इससे पांच करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। उन्‍होंने कहा कि भारत जल्द ही लिथियम-आयन बैटरी निर्यात करने की स्थिति में होगा।

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी नई दिल्‍ली में आयोजित सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 64वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। गडकरी ने कहा कि भारत भविष्य में दुनिया का शीर्ष वाहन विनिर्माण केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार 2030 तक एक करोड़ इकाई सालाना तक पहुंच सकता है। इससे पांच करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

    गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ईवी बाजार की क्षमता वर्ष 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि लिथियम-आयन बैटरियों की लागत में और कमी आने की उम्मीद है, जिससे किफायत में मदद मिलेगी और इस प्रकार बड़े पैमाने पर इसकी स्वीकार्यता में तेजी आएगी। दरअसल एक अनुमान के मुताबिक ईवी वित्तपोषण बाजार का आकार 4 लाख करोड़ रुपये है।

    उल्‍लेखनीय है कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एक गैर-लाभकारी शीर्ष निकाय है। यह देश में सभी प्रमुख वाहन और वाहन इंजन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्‍त मंत्री सीतारमण से मिले विश्व आर्थिक मंच के कार्यकारी अध्‍यक्ष प्रो. क्लॉस श्वाब
    Next Article आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक

      August 5, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      August 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version