Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अभ्यर्थियों की मौत की जिम्मेवारी लेने की जगह झारखंड सरकार उठा रही चरित्र पर सवाल: अमर बाउरी
    Top Story

    अभ्यर्थियों की मौत की जिम्मेवारी लेने की जगह झारखंड सरकार उठा रही चरित्र पर सवाल: अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर झारखंड सरकार की किरकिरी हो रही है। इस बीच विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। सोमवार को मेदिनीनगर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी सनक के कारण युवाओं की मौत हो रही है। राजनीति लाभ लेने के लिए बिन मौसम बहाली कराई जा रही है। कई युवा ऐसे हैं, जिन्होंने जेपीएससी की परीक्षा दे रखी थी, रिजल्ट नहीं आया था। ऐसे में सरकारी नौकरी की ललक लिए सिपाही पद के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

    पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट छात्र भी उत्पाद सिपाही की दौड़ भाग ले रहे हैं। ऐसी स्थिति इसलिए बनी कि झारखंड सरकार ने सरकार बनते ही 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन पूरे कार्यकाल बीतने को है। अपने वादे पर खरा नहीं उतरी। चुनाव नजदीक है और युवाओं का आक्रोश बढ़ रहा है। भादो के उमस भरे महीने में बहाली निकाल दी, लेकिन मैं गारंटी दे रहा हूं कि यह बहाली भी अटक जाएगी। सरकार केवल नौकरी के आक्रोश को दबाने के लिए यह नौटंकी कर रही है।

    उन्होंने कहा कि सोमवार तक उत्पाद सिपाही के 500 पदों पर हो रही बहाली में 14 युवाओं की मौत हो गई है, जिसमें पांच युवा पलामू जिले के निवासी हैं। एक युवा छतरपुर का तो एक पांडु का रहने वाला था। छतरपुर जाकर प्रभावित परिवार से मिला हूं। परिजनों में सरकार की व्यवस्था के प्रति भारी आक्रोश है।

    पलामू जिले में चियांकी एयरपोर्ट पर बहाली प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह स्थान किसी भी एंगल से बहाली प्रक्रिया पूरी करने के लिए उपयुक्त नहीं है। कंक्रीट के ब्लैक टॉप पर देश के भविष्य को दौड़ाया जा रहा है। 500 के विरुद्ध 15 लाख आवेदन भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बहाली सरकार करा रही है, लेकिन तैयारी कुछ भी नहीं की गई थी। पहली मौत के बाद ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में मेडिकल अव्यवस्था के कारण युवाओं की जान जाती रही।

    मौत जब लगातार हुई तो युवाओं के चरित्र पर सवाल उठाए जाने लगा। कहा गया कि युवा नशीली दवा-इंजेक्शन लेकर दौड़ में शामिल हो रहे हैं, जबकि सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेवारी लेकर अपनी गलती माननी चाहिए थी। बावजूद तुगलकी फरमान जारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सता पाने की ऐसी सनक चढ़ी है कि वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मृतकों को परिजनों को नौकरी एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।

    प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके लिए लोग व्हाट्सएप या सुझाव कलेक्शन बॉक्स के माध्यम से अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए यात्रा भी कल से प्रारंभ की गई है। प्रमंडल के सभी जिलों से सुझाव एकत्रित कर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी और राज्य में अगर हमारी सरकार 5 साल रहती है तो घोषणा पत्र में किए गए सारे दावे पूरे किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर
    Next Article समस्या निदान की डीएम नें की समीक्षा
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version