रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी रविवार को रांची से अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के लिए रवाना हो गये। उन्होंने ट्रेन के स्लीपर कोच से अपना सफर किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग इस बार बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य को बचाने का चुनाव है। मौजूदा गवर्नमेंट ने स्टेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने
शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हम झारखंड में अच्छा कर रहे हैं। स्थानीय लेवल पर भी टीम शानदार काम कर रही है। मौजूदा सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह स्टेट को बचाने का चुनाव है। आये दिन यहां से नगदी बरामद की जाती है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में आम लोग बीजेपी को वोट करने जा रहे हैं।

बता 30 अगस्त को शिवराज सिंह चौहान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बीजेपी में शामिल कराने आये थे। इस दौरान उन्होंने झामुमो पर जमकर हमला बोला।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version