Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में कड़ी निगरानी के बीच 823 केंद्रों पर हो रही JSSC CGL की परीक्षा
    Jharkhand Top News

    झारखंड में कड़ी निगरानी के बीच 823 केंद्रों पर हो रही JSSC CGL की परीक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में कड़ी निगरानी के बीच 823 केंद्रों पर शनिवार को झारखंड सामान्य स्नात्तक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (जेएसएससी सीजीएल) की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गयी है। सीजीएल परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही दंडाधिकारी भी तैनात है। इधर अभ्यर्थी सुबह 5:30 से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गये थे। कड़ी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल कराया गया।

    21-22 सितंबर को झारखंड में 5 घंटे बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
    झारखंड सरकार ने जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा निष्पक्ष और कदाचार मुक्त कराने को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार की देर रात आदेश जारी कर दिया गया था।आदेश की कॉपी में इस बात की जिक्र की गयी है कि 21 और 22 सितंबर को राज्य के सभी 24 जिलों में 823 परीक्षा केंद्रों पर करीब 6 लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के जरिये राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के लिए महत्वपूर्ण रिक्त पद भरे जाने हैं। लिहाजा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि यह परीक्षा निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न हो।

    तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
    बता दें कि 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 से 1:30 और तीसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा इससे पहले भी आयोजित की गयी है। 28 जनवरी को परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वहीं 4 फरवरी को होनी वाली परीक्षा को स्थगित कर दी गयी थी।

    इन पदों पर होनी है नियुक्ति
    – सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : 863
    – कनीय सचिवालय सहायक : 335
    – प्लानिंग असिस्टेंट : 05
    – श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 182
    – बैकलॉग पद -कनीय सचिवालय सहायक : 8
    – प्रखंड कल्याण पदाधिकारी : 195
    – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी : 252
    – अंचल निरीक्षक : 185

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानव तस्करी रोकने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
    Next Article 23 को रांची आयेगी चुनाव आयोग की टीम
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025

      बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत

      July 16, 2025

      जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version