Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मध्य प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल पटेल ने दिलाई शपथ
    देश

    मध्य प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल पटेल ने दिलाई शपथ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। बुधवार को भोपाल स्थित राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित कई नेता और अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।

    राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को शपथ ग्रहण के बाद पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।

    शपथ ग्रहण समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, रजिस्ट्रार जनरल जबलपुर हाई कोर्ट मनोज श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय भोपाल के न्यायाधीश, बार एसोसियेशन के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमठ के इसी साल 24 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। इसीलिए देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गत 17 सितंबर को उनके नाम की मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए अनुशंसा की थी। इसके बाद कानून मंत्रालय द्वारा न्यायमूर्ति कैत को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का 28वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी की गई और बुधवार को उन्होंने इस पद की शपथ ग्रहण की। उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा।

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 मई 1963 को कैथल के काकौत गांव में हुआ था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। स्नातक के दौरान वे एनएसएस में यूनिट लीडर के रूप में चुने गए थे। वे छात्र संघ के संयुक्त सचिव भी रहे। उन्होंने 1989 में वकील के तौर पर पंजीकृत कराया था। उन्हें वर्ष 2004 में केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त किया गया। वे यूपीएससी और रेलवे के पैनल वकील रह चुके हैं। साल 2008 में दिल्ली हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्ति के बाद 2013 में प्रमोशन पाकर नियमित जज बने।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 26 सितंबरः अमेरिका में 1960 में पहली बार टीवी पर हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट
    Next Article भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को सराहा
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version