Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 26 सितंबरः अमेरिका में 1960 में पहली बार टीवी पर हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 26 सितंबरः अमेरिका में 1960 में पहली बार टीवी पर हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए खास है। अमेरिका में इसी तारीख को 1960 में पहली बार टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। जॉन एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई इस डिबेट ने अमेरिका में चुनाव प्रचार के पूरे तरीके को बदल दिया। आज भी अमेरिका में चुनाव प्रचार के लिए प्रेसिडेंशियल डिबेट को महत्वपूर्ण माना जाता है।

    नवंबर 1960 में अमेरिका में चुनाव होने थे। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कैनेडी और रिपब्लिकन पार्टी ने निक्सन को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही उम्मीदवार जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। उस वक्त तक अमेरिका में टीवी एक बड़ा माध्यम बन चुका था। फैसला लिया गया कि क्यों न प्रेसिडेंशियल डिबेट को टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया जाए।

    शिकागो के एक स्टूडियो में डॉन हेविट के निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। फैसला लिया गया कि दोनों के बीच इस तरह की चार डिबेट करवाई जाएंगी। 26 सितंबर, 1960 को पहली डिबेट हुई। कहा जाता है कि इस डिबेट को देखकर ही दर्शकों ने अंदाजा लगा लिया था कि कैनेडी राष्ट्रपति पद के लिए निक्सन से बेहतर हैं। कैनेडी कैमरे पर पूरी तरह कॉन्फिडेंट दिखे जबकि निक्सन नर्वस हो गए और उन्होंने मेकअप भी नहीं करवाया था। डिबेट से कुछ दिन पहले ही निक्सन बीमारी से उठे थे, उसकी कमजोरी भी उनके हाव-भाव में साफ दिखाई दे रही थी। दर्शकों पर निक्सन के कमजोर और कैनेडी के कॉन्फिडेंट प्रजेंटेशन का असर हुआ। हालांकि दोनों के बीच मुकाबला कड़ा रहा। कैनेडी को 49.7 प्रतिशत और निक्सन को 49.6 फीसद मत प्राप्त हुए।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1087ः विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।

    1777ः ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।

    1872ः न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।

    1950ः संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

    1950ः इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

    1959ः जापान में शक्तिशाली तूफान वेरा से 4580 लोगों की मौत।16 लाख लोग बेघर।

    1960ः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।

    1984ः यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।

    1998ः सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

    2001ः अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।

    2002ः फ़्रांस ने इराक पर एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया।

    2004ः अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।

    2007ः वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में निर्माणाधीन पुल ध्‍वस्त। 62 श्रमिकों की मौत।

    2009ः पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

    2009ः पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।

    2009ः फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।

    2011ः दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ प्रदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस परिवहन प्रणाली ने दिल्ली का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया।

    जन्म

    1820ः प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर।

    1888ः नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक टीएस इलियट।

    1923ः फिल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद।

    1932ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह।

    निधन

    1842ः भारत के पूर्व गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली।

    1956ः भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर ।

    1958ः गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टीबी कुन्हा।

    1977ः बैने निर्माता और नर्तक उदय शंकर।

    1989ः हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमंत कुमार।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -सीएसआईआर स्थापना दिवस।

    -विश्व मूक बधिर दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीयमंत्री शेखावत का दावा-जम्मू कश्मीर में भाजपा की बनेगी सरकार
    Next Article मध्य प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल पटेल ने दिलाई शपथ
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय
      • अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन
      • ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं गीता बालमुचू, भाजपा ने जताई खुशी
      • जामताड़ा में नदी किनारे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
      • चंदवा में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version