रांची। झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होनेवाली है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आयेगी। भारत निर्वाचन आयोग का दौरा दो दिनों तक चलेगा। दौरे में मुख्य आयुक्त राजीव कुमार समेत तोनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और आइजी अभियान ने जिलों के एसपी और डीएसपी के साथ संबंधित तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीटी की तैयारी, सुरक्षा बलों के रहने एवं मूलभूत सुविधा की तैयारी और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान दायर वादों की स्थिति की समीक्षा की गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version