Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»पैरालम्पिक 2024 में मप्र के कपिल परमार ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
    स्पोर्ट्स

    पैरालम्पिक 2024 में मप्र के कपिल परमार ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। फ्रांस के पेरिस शहर में 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित पैरालम्पिक-2024 में गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य जूडो अकादमी के बोर्डिंग स्कीम खिलाड़ी कपिल परमार ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार देर शाम 60 किलोग्राम जे-1 स्पर्धा में ब्राजील के एलिल्टोन डि ओलिवेरा को एकतरफा 10-0 से हराकर भारत की झोली में 25वां पदक डाला। कपिल ने पहली बार पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और पैरालंपिक इतिहास में भारत का जूडो में पहला पदक दिलाया है।

    प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कपिल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। कपिल मुख्यत: सीहोर के निवासी हैं। वर्ष 2009-10 में करंट लगने से उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। कपिल 80 प्रतिशत ब्लाइंड हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जूडो खेलना प्रारंभ किया। कपिल अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतरराष्ट्रीय पदक अर्जित किये हैं।

    विस्तृत परिणाम
    पैरालम्पिक गेम के ब्लाइंड जूडो पुरुष व्यक्तिगत 60 किलोग्राम जे-1 स्पर्धा में क्वालीफाई मैच न होकर सीधा क्वार्टर फायनल मुकाबला खेला गया। यह क्वार्टर फायनल मुकाबला गुरुवारको भारत के कपिल परमार और वेनेजुएला के ब्लेंको एम.डी. के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में कपिल परमार ने वेनेजुएला के ब्लेंको एमडी को 10-0 से करारी शिकस्त देकर सेमी-फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद गुरुवार को ब्लाइंड जूडो पुरुष व्यक्तिगत 60 किलोग्राम जे-1 स्पर्धा के सेमी-फायनल मुकाबले में अकादमी के कपिल परमार और ईरान के खिलाड़ी सैयद बानीताबा खुर्रम के मध्य खेला गया। इसमें ईरान के खिलाड़ी बानीताबा ने कपिल को 1-0 के अंतर से परास्त किया। इसके बाद कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के मध्य काँस्य पदक के लिये खेला गया, जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर काँस्य पदक हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरज चोपड़ा ने ब्रुसेल्स डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
    Next Article कटिहार में एक दिवसीय रोजगार शिविर 11 सितंबर को, कुल रिक्तियां 170
    shivam kumar

      Related Posts

      (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक

      December 28, 2025

      श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

      December 28, 2025

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!
      • पाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान
      • धार्मिक उन्माद और जातीय विद्वेष फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस करे सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री याेगी
      • मोदी 2029 में भी बनेंगे प्रधानमंत्री, राहुल बाबा हार से न थकें : अमित शाह
      • अरावली की नई परिभाषा पर विवाद, जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version