Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर
    स्पोर्ट्स

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को टी20 टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दांबुला में 7, 9 और 11 जनवरी को आयोजित होंगे।

    टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

    इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। 27 वर्षीय शादाब इस वर्ष कंधे की सर्जरी के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे थे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफल पुनर्वास के बाद वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

    यह सीरीज पाकिस्तान के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने का अवसर प्रदान करेगी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

    श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम
    सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचासनाला त्रासदी के 50 साल : 375 शहीद श्रमिकों को दी गयी श्रद्धांजलि
    Next Article आईपीएल की तर्ज पर भागलपुर में बीसीएल का आगाज़
    shivam kumar

      Related Posts

      (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक

      December 28, 2025

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025

      लिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध

      December 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!
      • पाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान
      • धार्मिक उन्माद और जातीय विद्वेष फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस करे सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री याेगी
      • मोदी 2029 में भी बनेंगे प्रधानमंत्री, राहुल बाबा हार से न थकें : अमित शाह
      • अरावली की नई परिभाषा पर विवाद, जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version