Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मालदीव के मंत्रियों ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल का दौरा किया
    बिजनेस

    मालदीव के मंत्रियों ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल का दौरा किया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एफकॉन्स ने भारत आए मालदीव के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की
    मुंबई/नई दिल्‍ली। मालदीव गणराज्य के निर्माण और अवसंरचना मंत्री डॉ. अब्दुल्ला मुथथलिब के नेतृत्व में मालदीव के वरिष्ठ मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन भारत की पहली अंडरसी टनल से जुड़ी हाई स्पीड रेल सी-2 पीकेजी का दौरा किया है। ये प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है।

    एफकॉन्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मालदीव के मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के एक हिस्से का दौरा किया है। इस परियोजना का निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए किया जा रहा है। इस परियोजना में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है, जिसमें भारत की पहली अंडरसी हाई स्पीड रेल सुरंग (7 किलोमीटर) भी है।

    कंपनी ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में मालदीव के निर्माण एवं अवसंरचना राज्य मंत्री इब्राहिम थोआम मोहम्मद, निर्माण एवं अवसंरचना राज्य मंत्री इस्माइल हमीद, रणनीतिक संचार निदेशक अब्दुल्ला मिउवन शरीफ और मोहम्मद जिनान सईद शामिल थे। वहीं, भारत की ओर से मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर, राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के मुख्य परियोजना प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह और परियोजना निदेशक सुनील त्यागी के नेतृत्व में एफकॉन्स टीम के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए, जिन्होंने निर्माण की बारीकियों के बारे में बताया।

    उल्‍लेखनीय है कि एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शापूरजी पल्लोनजी समूह की एक अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है। ये कंपनी मुख्‍य तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और निर्माण का कार्य करती है। इसकी छह दशकों से अधिक की विरासत है, जिसमें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तकनीकी रूप से जटिल ईपीसी परियोजनाओं को निष्पादित करने का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। ईएनआर सर्वेक्षण 2023 के अनुसार एफकॉन्स भारत की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है, जो मरीन और पोर्ट्स निर्माण में 10वें और ब्रिज में 12वें स्थान पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article61 लाख रुपये गबन मामले में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
    Next Article पीएम आज दिखायेंगे छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, राज्यवासियों को मिलेगी सौगात
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 22, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version