नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा,‘‘डॉ. मनमोहन सिंह राजनीति के क्षेत्र में सादगी, गरिमा और सरलता के दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं। वे एक दूरदर्शी राजनेता हैं, जिनके कार्य शब्दों से अधिक मुखर होते हैं।‘

राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,‘‘ देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निःस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं!‘‘

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version