रांची। जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे या कई बार उससे भी ज्यादा समय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।
जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर की सुबह 10:41 बजे से लेकर दोपहर 12:12 मिनट तक है। 24 सितंबर को जितिया व्रत का नहाय खाय रखा जायेगा। वहीं 25 सितंबर को माताएं निर्जला व्रत रखेंगी। इसके बाद 26 को व्रत का पारण किया जायेगा।