नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गयीं आतिशी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगी। आतिशी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगी। नये मुख्यमंत्री और नये सदस्यों का कार्यकाल छोटा होगा, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। कैबिनेट में मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। इसी दिन केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिया था।
Related Posts
Add A Comment