Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता : संजय सेठ
    झारखंड

    किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता : संजय सेठ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के पुराना विधानसभा मैदान में श्री रामलला पूजा समिति के जरिये भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहां 98 लाख की लागत से अयोध्या धाम के श्री राम लला मंदिर के प्रारूप पर पंडाल बनाया जा रहा है। शनिवार को श्री रामलला पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह केद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने पंडाल परिसर में समिति के लोगों के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता और जरूरत पड़ी तो हमारे पास लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि रांची राम की नगरी है, रांची का बच्चा-बच्चा राममय है। स्थानीय प्रशासन और सरकार से आग्रह करना चाहूंगा कि इस पचड़े में ना फसें। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ मत करें। हमारी आस्था पर प्रहार मत करो और यह कोई निजी पूजा नहीं है यह पूजा सार्वजनिक है।

    सेठ ने कहा कि हम तो दुर्गा पूजा के अवसर पर राम मंदिर का प्रारूप बना रहे हैं। उन्होंने कहा आज तक किसी भी दुर्गा पूजा के पंडाल को बनाने के लिए परमिशन तो लेनी नहीं पड़ी, तो आज हमें परमिशन लेने को क्यों कहा जा रहा है। सरकार को पहले से डर था, इसलिए उन्होंने पहले हरमू मैदान में दिये गये परमिशन को कैंसिल किया और अब धुर्वा मैदान में भी यही करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनको वोट की राजनीति करनी है वो करे, हमको मां की आराधना करनी है। प्रशासन को तो खुश होना चाहिए कि कितनी बड़ी पूजा इस इलाके में हो रही है। इससे मुख्य शहर में लोड कम होगा। ग्रामीण इलाकों से लोग आकर दर्शन कर सकेंगे।

    मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि किसी वर्ग विशेष को खुश करने के लिए यह काम किया जा रहा है। चाहे जिला प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन हो, जब कोई नहीं रहता है तब वह यहां आकर पूजा पंडाल के निर्माण को बंद करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि पूजा करने पर रोक लगायी जा रही है और यह सरकार का षड्यंत्र है यह गुंडागर्दी है और इस गुंडागर्दी को कोई भी सनातनी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर कोशिश की : हेमंत सोरेन
    Next Article केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को लातेहार में स्थानीय समस्याओं पर करेंगे चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version