Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»उत्पाद सिपाही की बहाली में युवाओं की आसामयिक मौत से लोगों में आक्रोश
    झारखंड

    उत्पाद सिपाही की बहाली में युवाओं की आसामयिक मौत से लोगों में आक्रोश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। युवा बेटे के जनाजे को कंधा देने का दु:ख क्या होता है ये वही बता सकता है, जिसने अपना जवान बेटा खोया हो और कुछ इसी तरह की लोमहर्षक पीड़ा से गुजरने को इन दिनों विवश हैं उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान दिवंगत हुए युवाओं के परिजन।

    जिले के छतरपुर थाना के कउवल गांव निवासी गिरिजा राम और उनकी पत्नी की सूनी आंखें आज भी अपने बेटे अरुण को ढूंढ रही है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर काल की क्रूर नियति ने उनसे छीन लिया। अरुण अरुण कह कर अरुण की मां की चीत्कार से लोगों का कलेजा दहल रहा है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे अरुण को क्या पता था कि एक सिपाही बनने के लिए उसकी जान चली जायेगी। निधन की सूचना मिलने के बाद इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून मृतक अरुण के घर पंहुचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

    अरुण के पिता गिरिजा राम सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, जिनकी आंखें, बेटे के जाने के गम में निर्झर बह रही है। वहीं मां की मर्मान्तक चीखें भी गांववालों का सीना चाक कर रही है। समूचे कउवल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

    मृतक के पिता गिरिजा राम का कहना है कि अरुण के इलाज़ में लापरवाही बरती गई है। इस घटना के लिए दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने बहाली के दौरान चार युवाओं की मौत की जांच एसआईटी गठन कराने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि अगर समय से युवाओं को सही चिकित्सा मिल जाती तो युवाओं की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने झारखण्ड सरकार से मृतक अरुण सहित सभी मृतक युवाओं के परीजनों को एक-एक करोड़ की अनुग्रह राशि और नौकरी देने की मांग की है। यह भी कहा कि जब सेना और पुलिस की बहाली में डेढ़ किमी की दौड़ होती तो उत्पाद सिपाही की बहाली में दस किमी की दौड़ कराना कहा तक सही है।

    अरुण को श्रद्धांजलि देने वालों में राजेश प्रसाद गुप्ता, अमरेश कुमार शर्मा, ज्ञानी विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों लोगों के नाम शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार ने राज्य को कर दिया बर्बाद: शिवराज सिंह चौहान
    Next Article राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम: सुदेश महतो
    shivam kumar

      Related Posts

      धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!

      November 15, 2025

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version