Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन
    देश

    प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आज का दिन भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में एक अहम पड़ाव है। उन्होंने नए तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल को ‘भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे का नया सितारा’ बताया।

    वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “14 मीटर से अधिक के गहरे ड्राफ्ट और 300 मीटर से अधिक लंबे बर्थ के साथ, यह टर्मिनल वी.ओ.सी. बंदरगाह की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि नए टर्मिनल से बंदरगाह पर लॉजिस्टिक लागत कम होने और भारत के लिए विदेशी मुद्रा की बचत होने की उम्मीद है। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों को बधाई दी और वी.ओ.सी. बंदरगाह से संबंधित कई परियोजनाओं को याद किया जो दो साल पहले उनकी यात्रा के दौरान शुरू की गई थीं। उन्होंने इन कामों के तेजी से पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि टर्मिनल की प्रमुख उपलब्धियों में से एक लैंगिक विविधता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता है। मोदी ने कहा, इस नवनिर्मित टर्मिनल पर 40 प्रतिशत महिला कर्मचारी होंगी, जो इसे समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक बनाएगी।”

    भारत के आर्थिक विकास को गति देने में तमिलनाडु के समुद्र तट की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि तीन प्रमुख बंदरगाहों और 17 गैर-प्रमुख बंदरगाहों के साथ तमिलनाडु समुद्री व्यापार का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह आधारित विकास को और बढ़ावा देने के लिए, भारत आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल के विकास में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है और वी.ओ.सी. बंदरगाह की क्षमता लगातार बढ़ रही है। उन्हाेंने कहा, “वी.ओ.सी. बंदरगाह भारत के समुद्री विकास में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है”।

    मोदी ने भारत के व्यापक समुद्री मिशन के बारे में बात की, जो बुनियादी ढांचे के विकास से परे है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को सतत और दूरदर्शी विकास का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि वी.ओ.सी. पोर्ट को ग्रीन हाइड्रोजन हब और अपतटीय पवन ऊर्जा के लिए नोडल पोर्ट के रूप में मान्यता दी जा रही है। ये पहल जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में नवाचार और सहयोग इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि टर्मिनल का उद्घाटन सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। उन्हाेंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब सड़कों, राजमार्गों, जलमार्गों और वायुमार्गों के विशाल नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिससे वैश्विक व्यापार में देश की स्थिति मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख हितधारक बन रहा है और यह बढ़ती क्षमता हमारी आर्थिक वृद्धि की नींव है।” मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह गति भारत को जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रेरित करेगी और तमिलनाडु इस विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
    Next Article जेबीकेएसएस के नाम से संजय मेहता ने बनायी अपनी पार्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version