Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे
    देश

    नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – यह सम्मेलन भारतीय नौसेना के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख नौसेना कमांडरों से अहम मुद्दों पर करेंगे मंथन

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के कमांडरों का सम्मेलन 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में होगा। हर छह माह में होने वाले इस सम्मेलन में नौसेना कमांडरों के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भू-राजनीतिक और भू-रणनीतिक गतिशीलता, क्षेत्रीय चुनौतियों और पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा स्थिति की जटिलता की पृष्ठभूमि में होने वाला यह सम्मेलन भारतीय नौसेना के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय अपेक्षाओं से संबंधित मामलों पर नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुखों के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नौसेना कमांडरों के साथ संघर्ष के सभी क्षेत्रों में तीनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और थिएटराइजेशन की दिशा में अभिसरण के लिए बातचीत करेंगे। सम्मेलन की शुरुआत नौसेना प्रमुख के उद्घाटन भाषण से होगी और वे पिछले छह महीनों में भारतीय नौसेना की प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। वे समुद्री हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

    भारतीय नौसेना के कमांडरों का यह सम्मेलन इस मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि हाल के महीनों में भारतीय नौसेना ने समुद्र में व्यापारिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाले ड्रोन और मिसाइलों के उभरते खतरों के खिलाफ मजबूती और दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देकर हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। नौसेना कमांडर 2047 तक पूर्ण आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण के अनुरूप ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से स्वदेशीकरण को बढ़ाने के लिए चल रही नौसेना परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

    सम्मेलन में भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता के प्रति सम्मेलन में परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा होगी। इसके अलावा नौसेना की क्षमता वृद्धि योजना पर चर्चा होगी। स्वदेशीकरण, आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और नौसेना बलों की युद्ध प्रभावशीलता को सम्मेलन के जरिये साकार किया जाएगा। इस साल सम्मेलन का पहला संस्करण मार्च में विमानवाहक पोतों आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6 साल पहले फ्लॉप रही ‘तुम्बाड’ ने दोबारा रिलीज होने पर की जबरदस्त कमाई
    Next Article प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version