Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पीट- पीटकर हत्या के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    राज्य

    पीट- पीटकर हत्या के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। मुर्गा काे लेकर हुई हत्या के एक मामले में नवादा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के नरहट थाना इलाके का है। इस मसले पर एसपी नवादा अभिनव धीमान ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

    एसपी के अनुसार नरहट थाना क्षेत्र के रहमत नगर-बभनौर में 11.9.2024 को एक युवक की बाइक मो. अशरफ अली के मुर्गा से सट गई थी। इसके कारण विवाद हुआ और बाइक सवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई थी।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई थी। पटना पीएमसीएच पहुंचकर 13.9.2024 को जख्मी व्यक्ति का फर्द बयान दर्ज कर नरहट थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    ममाले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया। उक्त टीम ने आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कांड में लिप्त एक अभियुक्त को वजीरगंज गया एवं शेष 3 को तिलैया स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। तत्पश्चात सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद जावेद आलम उम्र 30 वर्ष, मोहम्मद साबिर आलम उम्र 24 वर्ष, मो. अामिर आलम उम्र 20 वर्ष तीनाें पिता स्व. अाली हुसैन, ग्राम-रहमत नगर-बभनौर थाना-नरहट, जिला-नवादा एवं मो. शोएब उम्र 45 वर्ष पिता-मकबूल, ग्राम-रहमतनगर-बभनौर, थाना-नरहट, जिला-नवादा शामिल है। बता दें कि मृतक युवक सन्नी कुमार पिता सनोज राजवंशी पड़ोस के गांव बिनोवा नगर का निवासी था। इस मामले में कुछ और भी आरोपित हैं, जिनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्रवाल बंधु हत्याकांड: लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड को बेल देने से हाइकोर्ट का इनकार
    Next Article पूर्वी चंपारण समेत आठ जिलो में शुरू हुआ सब्जी की ऑनलाइन बिक्री
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version