Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन और ग्राम ढेंडिया में करेंगी सफाई मित्रों का सम्मान

    भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम ढेंडिया में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होकर सफाई मित्रों का सम्मान करेंगी।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर से प्रात: 10ः10 बजे उज्जैन के ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी।

    राष्ट्रपति उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन सड़क का भूमिपूजन वर्चुअली करेंगी। इसके बाद वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगी, जहां उनका मन्दिर के नन्दी द्वार पर स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से स्वागत होगा। इसके बाद राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जाएगा। दर्शन के बाद मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र खिंचवाया जाएगा।

    राष्ट्रपति करेंगी महाकाल महालोक का भ्रमण
    इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकाल महालोक का भ्रमण करेंगी तथा यहां मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति उज्जैन से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी। उज्जैन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति इंदौर विमानतल से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछड़े वर्ग के लोगों को मिले योजना का लाभ, नौकरी में भी हो प्राथमिकता : योगेंद्र प्रसाद
    Next Article झारखंड के चाइबासा में नक्सलियों ने किया आइइडी ब्लास्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version