Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने गुजरात काे दी आठ हजार करोड़ के विकास प्रकल्पों की सौगात
    देश

    प्रधानमंत्री ने गुजरात काे दी आठ हजार करोड़ के विकास प्रकल्पों की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अहमदाबाद के कार्यकर्ताओं ने किया मोदी को सम्मानित
    – प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा
    – सरदार पटेल की भूमि का बेटा हूं, देश हित के लिए मेरे प्रण ही सर्वोपरि हैं: नरेन्द्र माेदी
    अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरातवासियों को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर आयोजित समारोह में नरेन्द्र मोदी का सोमवार को अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन की सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले सौ दिनों तक वे सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर काम में जुटे थे। सौ दिन के लक्ष्य पर नई सरकार ने काम शुरू किया। इस दौरान लोग मोदी का मजाक उड़ाने लगे। यह सरदार पटेल की भूमि से पैदा हुआ बेटा है। हर मजाक, हर माखौल और अपमान को सहते हुए एक प्रण लेकर देश हित के लिए, कल्याण के लिए नीति बनाने और निर्णय करने में जुटा रहा। सभी तरह के अपमान को सहन करते हुए वे सौ दिन तक देशहित के लिए काम करते रहे। मैंने निर्णय लिया था कि एक शब्द नहीं बोलूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात को हमें नई ऊंचाई पर ले जाना है। निर्यात नहीं हो रहा है और गुणवत्ता अच्छी नहीं है, इस मानसिकता से हमें बाहर निकलना है। भारत नए संकल्प के साथ काम कर रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज अहमदाबाद-भुज के बीच नमो भारत रैपिड रेल शुरू हो गया है। यह ट्रेन मीडिल क्लास लोगों को फायदा पहुंचाएगी। आने वाले समय में देश के अनेक शहरों को नमो भारत रेपिड रेल से जोड़ा जाएगा। देश में 15 से अधिक रूटों पर नई नमो भारत रेपिड रेल सेवा शुरू होगी। साथ ही 125 से अधिक वंदे भारत ट्रेन लोगों को सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत का यह गोल्डन पीरियड है। आगामी 25 साल में हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें गुजरात की सबसे बड़ी भूमिका है। गुजरात देश के वेल कनेक्टेड राज्यों में से एक है। गुजरात भारत को पहला एयरक्राफ्ट देगा। आज गुजरात में एक से बढ़कर एक युनिवर्सिटी है। विदेशी यूनिवर्सिटी भी गुजरात में आकर कैम्पस खोल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब कंपनियों में पहली नौकरी की पहली सैलरी सरकार देगी। मुद्रा लोन 20 लाख कर दिया गया है। देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। एक करोड़ लखपति दीदी बन गई है। तीसरे टर्म में गुजरात में 11 लाख लखपति दीदी बन गई हैं।

    इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस साल गुजरात के कई क्षेत्रों में एक साथ अतिवृष्टि हुई है। पहली बार इतिहास में इतने व्यापक स्तर पर तेज बारिश हुई है। इसकी वजह से अनेक स्वजनों को खोया है, जान-माल का नुकसान हुआ है। केन्द्र और राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी। मोदी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मैं पहली बार आज गुजरात आया हूं। गुजरात मेरी जन्मभूमि है, गुजरात ने मुझे जीवन की हर सीख दी है। गुजरात के लोगों ने हमेशा प्यार लुटाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नई ऊर्जा मिलती है, जिससे उनका उत्साह और जोश बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में 60 साल बाद किसी सरकार को देश की जनता ने तीसरी बार मौका दिया है। यह देश के लोकतंत्र की बहुत बड़ी घटना है।

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास प्रकल्पों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले समारोह में अहमदाबाद शहर और जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काे सम्मानित किया। इस मौके पर मोदी ने खुली जीप में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ कार्यक्रम स्थल का चक्कर लगाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने सहकारी घोटाले में दोषी करार, कानूनी कार्रवाई का निर्देश
    Next Article केजरीवाल ने आज विधायक दल की बैठक बुलायी
    shivam kumar

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता

      June 27, 2026

      वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना

      June 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version