रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर उर्फ गोपाल कृष्ण पातर ने सोमवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी। गौरतलब है कि राजा पीटर दो दशकों से झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2005 में बिरसा विकास समिति के बैनर तले तमाड विधानसभा से चुनाव लड़े थे। वर्ष 2008 में तमाड उप चुनाव में झामुमो प्रमुख और तत्कालीन सीएम शिबू सोरेन को परास्त कर चर्चा में आए थे। 2009 के आम चुनाव में जदयू की टिकट पर जीते थे और 2010 में उत्पाद और मद्रद्य निषेध मंत्री रहे। उम्मीद की जा रही है कि वे तमाड से विधानसभा चुनाव में दावेदारी करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version