Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अवंतीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का खौफनाक चेहरा, हथियार, गोला-बारूद बरामद, छह गिरफ्तार
    देश

    अवंतीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का खौफनाक चेहरा, हथियार, गोला-बारूद बरामद, छह गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अवंतीपोरा । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार देररात पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खौफनाक चेहरे का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तान स्थित कश्मीरी आतंकवादी ऐसे युवाओं की पहचान करने की प्रक्रिया में था, जिन्हें आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। वह ऐसे युवाओं का चयन कर उन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दे रहा था। इस सूचना पर पुलिस स्टेशन त्राल में एफआईआर दर्ज कर इस आतंकी माड्यूल के खिलाफ जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवाओं की पहचान की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ने जेल में बंद एक आतंकी सहयोगी की सहायता से कई युवाओं की पहचान की। उन्हें अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए उन्हें पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री प्रदान की गई। इन युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल करने से पहले लक्षित हत्या, एसएफ, सार्वजनिक स्थानों, गैर-स्थानीय मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने और आईईडी बिछाकर विस्फोट करके कुछ आतंकवादी गतिविधि करने का निर्देश दिया गया था।

    सूत्रों ने बताया कि अब तक आतंक के आकाओं के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खुलासे के बाद भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इनमें रिमोट के साथ पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 25 कारतूस, चार हथगोले और 20,000 रुपये की नकदी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में स्चच्छता ही सेवा अभियान के तहत साईकिल रैली का आयोजन
    Next Article दिल्ली में चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह

      October 17, 2025

      इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबर : “ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन” की स्थापना

      October 17, 2025

      कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की

      October 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
      • बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
      • पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
      • घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
      • घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version