Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सी-टैक का हैकर को 50 करोड़ की फिरौती देने से इनकार, राइसिडा के पास टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का महत्वपूर्ण डेटा
    दुनिया

    सी-टैक का हैकर को 50 करोड़ की फिरौती देने से इनकार, राइसिडा के पास टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का महत्वपूर्ण डेटा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। साइबर अपराध की दुनिया में राइसिडा के नाम से कुख्यात रैनसमवेयर गिरोह को टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी सी-टैक ने 100 बिटकॉइन की फिरौती देने से इनकार कर दिया है। यह रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 50 करोड़ रुपये होती है। राइसिडा ने अप्रैल में साइबर अटैक कर एयरपोर्ट का महत्वपूर्ण डेटा चुरा लिया है।

    द सिएटल टाइम्स की खबर के अनुसार, अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति को बुधवार सुबह हुई सुनवाई में सी-टैक ने यह जानकारी दी। एयरपोर्ट के प्रबंध निदेशक लांस लिटल ने कहा कि अगस्त में हुए साइबर अटैक की आंतरिक जांच चल रही है। अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि इस साइबर अटैक में राइसिडा का हाथ है। मगर यह यह स्पष्ट नहीं है कि राइसिडा ने कितना डेटा चुराया है। राइसिडा इसके लिए 100 बिटकॉइन (लगभग 6 मिलियन डॉलर) की फिरौती मांग रहा है।

    लिटल ने कहा कि सोमवार को राइसिडा ने अपनी डार्कनेट लीक साइट पर सिएटल पोर्ट सिस्टम से चुराई गई आठ फाइलों की एक प्रति पोस्ट की है। एयरपोर्ट की संचालनकर्ता और मालिक कंपनी सी-टैक ने फिरौती न देने का फैसला किया है। फिलहाल आठों फाइलों की समीक्षा की जा रही है। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि रैनसमवेयर समूह ने कुल कितना डेटा एक्सेस किया। इस बीच, सी-टैक के प्रवक्ता पेरी कूपर ने फिरौती मांगने की पुष्टि की है।

    ऑस्ट्रेलियाई साइबर सुरक्षा समाचार आउटलेट साइबर डेली ने कहा है कि राइसिडा ने एयरपोर्ट का एक विस्तृत नक्शा भी पोस्ट किया है। साइबर डेली की रिपोर्ट के अनुसार, राइसिडा ने डेटा को नीलामी के लिए रखा है। नीलामी का अंतिम दिन सोमवार तय किया गया है। उल्लेखनीय है कि टैकोमा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तरी अमेरिका का आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह अलास्का एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइंस दोनों के लिए एक हब के रूप में काम करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के क्वेटा में टूटा अब पोलियो चक्र, दो साल का बच्चा चपेट में
    Next Article बांग्लादेश छोड़ गए अवामी लीग के प्रमुख नेता, अंतरिम सरकार को नहीं भनक
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
      • भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र
      • बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
      • झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version