पाकुड़। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देकर अपना वोट बैंक बना रही है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनी खोली जा रही है, लेकिन रोजगार यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। साढ़े चार साल तक जनता के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ। केवल यहां के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का ही विकास हुआ है। झामुमो को संथाल में खड़ा करने वाले लोबिन हेंब्रम जैसे नेता को आज अपमानित किया गया। कोल्हान टाइगर कहे जानेवाले चंपाई सोरेन को भी अपमानित किया गया।