हजारीबाग बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ला के विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा बुधवार की शाम को और फिर पुनः गुरुवार की सुबह पुलिस के सामने पथराव होने से क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को मिलते ही घटनास्थल ठाकुर मोहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय घायलों और पीड़ित लोगों से बात करके घटना की पूरी जानकारी ली।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एसी संतोष कुमार सिंह ने बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के समक्ष बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल से वार्ता करके हुए उन्हें जमकर फटकार लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक जुलूस में एक समुदाय विशेष द्वारा वनसाइड पत्थरबाजी किया गया और दोबारा पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी करते हुए पुलिस को भी ललकारा गया। बावजूद इसके पुलिस करीब 14-15 घंटे बीतने पर भी किसी की गिरफ्तारी नहीं करती है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।