रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आदित्यपुर यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से होकर परिचालित टाटानगर- जयनगर- टाटानगर ट्रेन रद्द रहेगी।

गुरुवार को रांची रेल मंडल की ओर से बताया गया कि ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर – जयनगर एक्सप्रेस वाया मुरी 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं जयनगर से टाटानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 18120 वाया मुरी 28 सितंबर को रद्द रहेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version