Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में 12 देशों के राजदूतों के काफिले पर आतंकी हमला, वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाया गया
    दुनिया

    पाकिस्तान में 12 देशों के राजदूतों के काफिले पर आतंकी हमला, वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाया गया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बेखौफ आतंकवादियों ने रविवार को रूस समेत 12 देशों के राजदूतों के काफिले को निशाना बनाया। दहशतगर्दों ने काफिले की एक पुलिस सुरक्षा वैन को रिमोट कंट्रोल बम से उड़ाने की कोशिश की। इस दौरान हुए धमाके में एक सिपाही की जान चली गई। पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सैदु शरीफ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी विदेशी दूत सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें खैबर पख्तूनख्वा के कड़ी सुरक्षा में इस्लामाबाद भेजा गया है।

    डॉन समाचार पत्र की खबर में स्थानीय पुलिस और विदेश कार्यालय के हवाले से कहा गया है कि 12 देशों के राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के साथ मलम जब्बा से इस्लामाबाद लौट रहे थे। तभी उनकी सुरक्षा पुलिस वैन को निशाना बनाया गया। स्वात जिला पुलिस अधिकारी जाहिदुल्ला खान के अनुसार, इस वैन को विस्फोटक उपकरण से निशाना बनाया गया। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि स्वात का दौरा करने वाले सभी राजनयिक हमले में सुरक्षित रहे और इस्लामाबाद लौट आए।

    पुलिस अधिकारी खान ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान कांस्टेबल बुरहान के रूप में हुई है। घायलों में सब इंस्पेक्टर सर जमीन खान, कांस्टेबल मोहम्मद खान, हुसैन गुल, अमानुल्लाह और ड्राइवर रहमतुल्लाह शामिल हैं। विस्फोट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि यह रिमोट कंट्रोल बम था या कोई समयबद्ध उपकरण। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

    जिला पुलिस अधिकारी खान ने बताया कि विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को इस्लामाबाद और स्वात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने हस्तशिल्प और रत्नों सहित क्षेत्र के स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया था। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया, पुर्तगाल, कजाकिस्तान, बोस्निया, हर्जेगोविना, जिम्बाब्वे, रवांडा, तुर्कमेनिस्तान, वियतनाम, ईरान, रूस और ताजिकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल थे। इस्लामाबाद में रूस के दूतावास ने एक बयान में कहा कि उनके राजदूत हमले में सुरक्षित रहे। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “22 सितंबर को राजदूत अल्बर्ट पी खोरेव ने कई अन्य राजदूतों के साथ इस्लामाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के स्वात पर्यटन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।”

    राष्ट्रपति आसिफ जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, जरदारी ने पुलिस कांस्टेबल को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और विस्फोट में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने कहा, “आतंकवादी तत्व न केवल देश और राष्ट्र के बल्कि मानवता के भी दुश्मन हैं।” अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री इस समय लंदन में हैं। विदेश मंत्री इशाक डार के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, “हमारी संवेदनाएं मारे गए और घायल पुलिसकर्मी के परिवारों के साथ हैं। हम अपने कानून प्रवर्तन अधिकारियों का सम्मान करते हैं जो आतंकवादियों के सामने अडिग रहते हैं।

    अन्य खबरों में बताया गया है कि घटनास्थल पर भारी पुलिसबल अभी भी तैनात है। किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी राजदूतों ने मिंगोरा में चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वे मालम जब्बा जा रहे थे। तभी शेराबाद में यह धमाका हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूयॉर्क में ओली मिले भारत के प्रधानमंत्री मोदी से
    Next Article श्रीलंका की कमान अनुरा कुमार दिसानायके ने संभाली, भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version