रांची। झारखंड में 16 अभ्यर्थियों की मौत के बाद मंगलवार 10 सितंबर से फिर दौड़ शुरू होने जा रही है। आपको बता दें कि पलामू के चियांकी एयरपोर्ट स्थित केंद्र पर अब बाकी की बची हुई दौड़ नहीं होगी। इस केंद्र में जो बाकी बची हुई परीक्षा 9 सितंबर को होनी थी, वह अब बाकी के छह चयन पर्षद के केंद्रों पर ली जायेगी। यह परीक्षा 19-20 सितंबर को ली जायेगी।

14 हजार अभ्यर्थियों की बची है दौड़
बता दें, बीते 22 अगस्त को उत्पाद सिपाही की दौड़ शुरू हुई थी। 2 सितंबर को बहाली होनी थी। लेकिन 16 अभ्यर्थियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बहाली पर रोक लगा दी थी। अब तक इस दौड़ मे 5 लाख 13000 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिसमें कुल 4 लाख की दौड़ की प्रक्रिया समाप्त हो गयी थी। इसके बाद 1 लाख 87 हजार 704 लोगों ने दौड़ मे हिस्सा लिया था, जिसमे 1 लाख 17 हजार 31 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अभी 14 हजार अभ्यर्थियों की दौड़ बाकी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version