Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर का पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने की चर्चा
    मनोरंजन

    शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर का पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने की चर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर की निजी जिंदगी के बारे में कई जानकारी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि उर्मिला अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेंगी। आठ साल पहले उर्मिला ने एक कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन से अंतरधार्मिक विवाह किया था। खबर है कि अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

    उर्मिला और मोहसिन की शादी 2016 में हुई थी। उर्मिला मातोंडकर ने शादी के आठ साल बाद चार महीने पहले अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दी है। उर्मिला और मोहसिन आपसी सहमति से अलग नहीं हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “काफी सोच-विचार के बाद उर्मिला ने मोहसिन से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। वह पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुकी है। अलगाव के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन उन्होंने तलाक के लिए अर्जी देने का फैसला किया है। यह तलाक आपसी सहमति से नहीं है।” इस पर अभी तक उर्मिला और मोहसिन दोनों ने कोई कमेंट नहीं किया है।

    उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात उनके दोस्त और बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के जरिए हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 3 मार्च 2016 को एक निजी समारोह में शादी कर ली। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। उर्मिला और मोहसिन की उम्र में 10 साल का अंतर है, इसलिए उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। उर्मिला 50 साल की हैं, जबकि मोहसिन 40 साल के हैं।

    कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर: मोहसिन मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं। वह एक प्रोफेशनल और मॉडल हैं। मोहसिन ने 2009 में ‘इट्स ए मैन्स वर्ल्ड’ से अभिनय की शुरुआत की, उसके बाद उसी वर्ष ‘लक बाय चांस’ आई। दो साल बाद वह ‘मुंबई मस्त कलंदर’ में नजर आए। उन्होंने फिल्म ‘पास’ में भी काम किया था। अब कहा जा रहा है कि वह मनीष मल्होत्रा ​​के ब्रांड के साथ काम कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एआईआईबी के अध्यक्ष जिन लिकुन से की मुलाकात
    Next Article फिल्म सिकंदर से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने
    shivam kumar

      Related Posts

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version