Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में दिखी सुस्ती, निवेशकों ने दिन भर में कमाए 67 हजार करोड़ रुपये
    बिजनेस

    शेयर बाजार में दिखी सुस्ती, निवेशकों ने दिन भर में कमाए 67 हजार करोड़ रुपये

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निफ्टी ने लगातार 14वें दिन बढ़त के साथ बंद होने का बनाया रिकॉर्ड

    नई दिल्ली। लगातार 13 दिन की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कंसोलिडेशन नजर आया। हालांकि, निफ्टी आज भी लगातार 14वें दिन बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। इसके साथ ही निफ्टी ने आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 0.005 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज दिन भर के कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मास्यूटिकल, फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। दूसरी ओर मेटल, एनर्जी, यूटिलिटी, पावर, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव होने के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 465.52 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 464.85 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 67 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,054 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,006 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,930 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 118 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,432 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,224 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,208 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर बढ़त के साथ और 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 92.85 अंक की मजबूती के साथ 82,652.69 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से पहले 2 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 11:15 बजे सेंसेक्स 159.08 अंक टूट कर 82,400.76 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि, इसके बाद लिवालों ने खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण ये सूचकांक निचले स्तर से करीब 275 अंक की रिकवरी करके 115.22 अंक की मजबूती के साथ 82,675.06 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर दोबारा लाल निशान में पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 4.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 34.70 अंक की बढ़त के साथ 25,313.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक भी 42.90 अंक की गिरावट के साथ 25,235.80 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने निचले स्तर से 85 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 43 अंक की बढ़त के साथ 25,321.70 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 1.15 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 25,279.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिन भर की खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.11 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 1.80 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.44 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.44 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, ओएनजीसी 1.23 प्रतिशत, इंफोसिस 1.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.16 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.01 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्पाद सिपाही दौड़ में हुई मौत के लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार: बाबूलाल मरांडी
    Next Article प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया
    shivam kumar

      Related Posts

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला

      December 22, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version