पलामू। झारखंड के देवरी के सोन नदी में 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण सोन नदी के (टीला/टापू) में करीब 220 लोग फंस गए हैं। डिला में फंसी एक महिला ने इस बात की जानकारी प्रशासन को फोन पर दी है। इसके बाद से प्रशासन बचाव अभियान में लगा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को  कुछ लोग खेती करने सोन नदी गए हुए थे। इसी दौरान लगातार हो रहे बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण कोइ नाव भी उन्हें लेने नहीं आ पा रही है। वहां फंसी पूनम देवी ने फोन कर बताया की करीब 220 महिला-पुरुष यहां सोन नदी की धारा में खड़े हैं। पानी बढ़ने पर कभी भी वह सब बह सकते हैं। इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी जानकारी जुटा रहे है। जल्द ही सभी को रेसक्यू कर लिया जाएगा।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version