Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य में नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    राज्य में नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राजभवन के पास धरने पर बैठे झारखंड प्रदेश मुखिया संघ, झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, झारखंड व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। ज्ञापन लिये और भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा।

    नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे हैं
    बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान से कुछ भी लेना देना नहीं है। आप सब हेमंत सरकार से उम्मीद नहीं करें। यह सरकार केवल लूटने, लुटवाने के लिए बनी है। हेमंत सरकार कानून से नहीं, बल्कि पंकज मिश्रा, पिंटू, प्रेम प्रकाश जैसे दलाल-बिचौलियों से चल रही है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल है। राज्य के 15 होनहार युवा सरकार के गलत निर्णय के कारण दौड़ते-दौड़ते अपनी जान गवां बैठे। जान गंवानेवालों के परिजन बिलख रहे हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में झारखंड भवन के उदघाटन अवसर पर नाच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे दुखद बात और क्या हो सकती है।

    हेमंत सरकार ने ग्रामसभा को कमजोर किया:
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद ग्रामसभा पर टिकी है। हेमंत सरकार ग्रामसभा को कमजोर कर सारे अधिकार को अपने अधिकार में रखना चाहती है। धरना की स्थिति तब पैदा होती है, जब सरकार समस्याओं को सुनना नही चाहती। भाजपा मुखिया संघ के धरना के साथ खड़ी है।

    ग्रामसभा से पारित कराये बिना आवास स्वीकृत हो रहा:
    बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार अबुआ आवास की स्वीकृति बिना ग्राम सभा से पारित कराये जिला में स्वीकृत कराना चाहती है। गिरिडीह में उन्होंने ऐसा होने से रोकवाया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास की योजनाओं को सबसे पहले ग्राम सभा, पंचायत समिति से पारित होना चाहिए। गांव के जन प्रतिनिधि जानते हैं कि कौन योजना का ज्यादा हकदार है। कौन ज्यादा गरीब है। लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं चाहती। लघु खनिज, बालू, हाट, बाजार जैसे संसाधनों पर ग्राम सभा का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व की पहली राज्य सरकार ने ऐसे ही निर्णय लिये थे। बालू घाट ग्राम सभा के जिम्मे था। हाट बाजार सब गांव के लोग ही देखते थे। पारा शिक्षकों की नियुक्ति भी ग्राम सभा के माध्यम से हुई थी। हेमंत सरकार जबसे बनी इसने बालू घाटों को मुंबई और दिल्ली के दलाल और बिचौलियों को सौंप दिये।

    160 दिन से पेंशन पर बैठे हैं दिव्यांग:
    बाबूलाल ने कहा कि यह सरकार आज पेंशन देने की बात करती है, लेकिन 160 दिनों से दिव्यांग राजभवन के पास 2500 रुपये पेंशन के लिए धरने पर बैठे हैं। कोई सुध लेनेवाला नहीं। उसी प्रकार पंचायत सचिव, व्यवसायिक शिक्षक संघ, जल सहिया की बहनें धरना पर बैठी हैं। अपनी जायज मांगों को लेकर गुहार लगा रहीं। गर्मी बरसात में छोटे छोटे बच्चों के साथ महिलाएं बैठी हैं और यह सरकार महिला सम्मान का ढिंढोरा पीट रही। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार आयेगी, तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार दिये जायेंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, रमाकांत महतो और शोभा यादव मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा भविष्य को लेकर चिंतित : सुदेश महतो
    Next Article 13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version