रांची नामकुम थाना के रामपुर गांव का रहने वाला था युवक।

साहिबगंज। उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच दौरान बेहोश हुए एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवक विकास लिंडा उम्र लगभग 21 बर्ष पिता बिजला लिंडा रामपुर थाना नामकुम जिला रांची निवासी युवक की मौत सदर अस्पताल साहिबगंज इलाज के दौरान हो गई।
शनिवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश हो गया था।आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सदर अस्पताल साहिबगंज मे लाया गया था।जहां सभी बेहोश हुए युवक का इलाज चल रहा था। इसमें एक युवक की रविवार सुबह लगभग 6 बजे अचानक मौत हो गई।मृतक युवक के गांव के ही रहने वाले विनोद कच्छप जो साहिबगंज व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) में पेशकार पद पर कार्यरत है। उन्होंने बतलाया की मृतक युवक के परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी दिया जा चुका है।परिवार जनों को ये खबर मिलते हीं मृतक के परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।एवम उनके गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतक के परिजन रांची से साहिबगंज आ रहे है।खबर लिखे जाने तक परिजन अभी साहिबगंज पहुंच नही पाया है।
बताते चले की जैप-09 परिसर में गुरुवार से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत शुरू हुई उत्पाद पुलिस अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा में शनिवार एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। आनन फानन में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद, उपाध्यक्ष मंटू कुमार पासवान, मंत्री नवीन मुर्मू, केंद्रीय सदस्य मनीष कुमार मानवेल उन्हें एम्बुलेंस से ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार बेहोश हुए अभ्यर्थियों में
बिहार अरवल के विपिन कुमार (22), गढ़वा के मनीष कुमार तिवारी (26), जयपुर के मेलप्रेम (23), कुसमा के रविशंकर साह (20), गिरिडीह के गौतम यादव
गिरिडीह, रांची के कौशिक राही (20), रोहतास के बलवंत कुमार (32), लातेहार के रमेश खाल्को (22), चतरा के पंकज कुमार, रांची की आरती कुमारी (32) सहित अन्य शामिल थे।मृतक की मौत को खबर सुनते ही
पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम सदर अस्पताल में उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version