Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
    Top Story

    चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। शारदीय नवरात्र को लेकर देश भर के मंदिरों में माँ दुर्गा के पूजन की तैयारी पूरी हो गयी है। झारखंड के चतरा जिला में भी कई प्राचीन मंदिर हैं। जहां सदियों से शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना की जा रही है। जिले के लेंबोइया पहाड़ी में माता भगवती मंदिर की महिमा भी अमंत एवं अपार हैं। इस मंदिर को लेकर कई प्राचीन परंपरा और मान्यताएं है।

    लेंबोइया पहाड़ी चतरा (झारखंड) में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां मां भगवती चामुंडा के रूप में विराजमान हैं और यह माता सती के वाम नेत्र की पलकों का सिद्धपीठ माना जाता है। यह मन्नतों के लिए प्रसिद्ध है और नवरात्र के दौरान दूर-दूर से भक्तगण यहां दर्शन करने आते हैं।

    मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद ने बताया कि यहां माता सती की वाम नेत्र की पलकें गिरी हैं। आज भी मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु सोने और चांदी के नेत्र चढ़ाते हैं। यहां सोने और चांदी के नेत्र चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह एक सिद्धपीठ स्थल है। यहां सदियों से नवरात्र के मौके पर मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। यहां भगवती मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुण्डा स्वरूप में विराजमान हैं। यह मंदिर मन्नतों के लिए प्रसिद्ध है।

    मंदिर के सचिव बासुदेव तिवारी ने बताया कि कालांतर में यह क्षेत्र तंत्र क्रिया के लिए प्रसिद्ध रहा है। आज भी लोग मन्नतें पुरी होने पर यहां मां को सोने और चांदी के बने नेत्र चढ़ाते हैं। पहाड़ी की चोटी में मां भगवती की प्रचंड मुद्रा में भव्य और दुर्लभ काले पत्थरों से प्रतिमा बनी है। मां की प्रतिमा रण क्षेत्र में युद्ध करते हुए प्रचंड मुद्रा में है। मां की प्रतिमा में तीन मस्तक और सात नेत्र हैं। पैर के नीचे चंड और मुंड हैं। मां की पूजा वैष्णव विधि से की जाती है। सुबह से शाम तक यहां मां की आराधना की जाती है। वैसे तो सालों भर यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आसपास के ग्रामीण मां दक्षिणेश्वरी को कुलदेवी के रूप में पूजा करते हैं।

    कोषाध्यक्ष उदयनाथ सिंह, केदार राम दांगी और बालेश्वर दांगी ने बताया कि मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा आठवीं से दसवीं शताब्दी की बताई जाती है। इस मंदिर की खोज चरवाहों ने की थी। प्राचीन मंदिर के स्थान पर प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों की ओर से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। यह मंदिर दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। मंदिर में कई बार मां की प्रतिमा को चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन मां की महिला इतनी कि प्रतिमा को आज तक कोई ले नहीं जा पाया।

    मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि लेंबोइया पहाड़ी में सदियों से शारदीय नवरात्र का आयोजन हो रहा है। रामगढ़ राजपरिवार के जरिये यहां पूजा कराई जाती थी। पदमा के राजा कामख्या नारायण सिंह के नाम पर प्रथम भोग और बली चढ़ाने की प्रथा थी। ब्रह्म ऋषि समाज माता की पूजा कुलदेवी के रूप में करते हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग हर शुभ कार्य की शुरुआत इसी मंदिर से करते हैं। यह मंदिर कई प्राचीन परंपराओं और रहस्यों से भरा है। यहां का प्राकृतिक वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। मुख्य मंदिर में मां भगवती की पांच फीट ऊंची प्रतिमा के अलावे कई देवी और देवताओं की प्राचीन प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यह मंदिर सदियों से है। अंतिम सर्वे खतियान में भी मंदिर अंकित है।

    यह मंदिर प्रखंड मुख्यालय से एक किमी दूर पूरब दिशा में पत्थलगड-हजारीबाग मुख्य के किनारे है। मंदिर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग, जिला मुख्यालय चतरा एवं अनुमंडल मुख्यालय सिमरिया से पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है। निकटतम रेलवे स्टेशन कटकमसांडी और हजारीबाग टाउन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
    Next Article श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन

      September 21, 2025

      श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा

      September 21, 2025

      नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग

      September 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version