Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सोरेन को लिखा पत्र, सीबीआइ जांच की मांग की
    Jharkhand Top News

    बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सोरेन को लिखा पत्र, सीबीआइ जांच की मांग की

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। मरांडी ने गुरुवार को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है और इसमें निलंबित आईएएस अधिकारी, राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारी और छत्तीसगढ़ के शराब माफिया शामिल हैं। उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे, पूर्व आईएएस अमित प्रकाश, जेएसबीसीएल के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधू गुप्ता जैसे बड़े चेहरे इस घोटाले का हिस्सा रहे हैं।

    मरांडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एंटी-करप्शन ब्यूरो ने जानबूझकर समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिसकी वजह से सभी मुख्य आरोपित अदालत से आसानी से जमानत पाने में सफल हो गए। मरांडी का कहना है कि यह कोई सामान्य चूक नहीं, बल्कि आरोपितों को बचाने की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने लिखा है कि एसीबी में हाल ही में हुए संदेहास्पद तबादलों पर भी सवाल खड़े किए। मरांडी ने पूछा कि एसीबी से हटाए गए अफसर शराब घोटाले में किसके लिए काम कर रहे थे। उन्हें किसके इशारे पर एसीबी में पदस्थापित और फिर क्यों हटाया गया। वर्तमान में उन्हें कहां पदस्थापित किया गया है और किसके हित में काम कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि यह फेरबदल इस बात का संकेत है कि सरकार घोटाले की तह तक जाने के बजाय इसमें शामिल अपने करीबी अफसरों को बचाने में जुटी है।

    उन्होंने मांग की कि पूरे शराब घोटाले और इसमें हुए राजस्व नुकसान की सीबीआइ जांच कराई जाए, एसीबी के उन अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए जिन्होंने चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं की, एसीबी में हुए तबादलों के पीछे के कारणों, अफसरों की गतिविधियों और बेनामी संपत्तियों की भी जांच हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में तत्काल और ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह माना जाएगा कि इस महाघोटाले को मुख्यमंत्री का सीधा संरक्षण प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड राजद ने अपने नये पदाधिकारियों की सूची जारी की 
    Next Article रांची में नवचयनित चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आज हो रही ‘भगवानों की नियुक्ति’
    shivam kumar

      Related Posts

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026

      मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

      June 14, 2026

      रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version