रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ में दो जवानों के बलिदान (शहीद) होने पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को कहा कि पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम का शहीद (बलिदान) होना अत्यंत पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान में घायल एक अन्य जवान को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ में दो जवानों, संतन कुमार और सुनील राम के बलिदान होने की सूचना प्राप्त हुई। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। समाज में शांति स्थापित करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का हम सब सदैव कृतज्ञ रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।