Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
    स्पोर्ट्स

    सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराते हुए पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गयाना में खेले गए फाइनल में ट्रिनबागो ने वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स छठी बार फाइनल में पहुंची थी और उसमें से 5 बार वो चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने ये ट्रॉफी 2015, 2017, 2018, 2020 में जीती है।

    गयाना की धीमी शुरुआत, 130 रनों पर सिमटी पारी
    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी इफ्तिखार अहमद ने खेली, जिन्होंने 27 गेंदों पर 30 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में बेन मैकडरमोट ने 17 गेंदों पर 28 रन और ड्वेन प्रीटोरियस ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर 3 विकेट लेकर सौरभ नेत्रवलकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं अकील हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके।

    ट्रिनबागो की आसान जीत
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 18 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से सर्वाधिक रन एलेक्स हेल्स ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 26 रन बनाए। कॉलिन मुनरो 23 रन, सुनील नारायण 22 रन, कीरोन पोलार्ड 21 रन और अकील हुसैन ने 7 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए।

    प्लेयर ऑफ द मैच’ बने अकील हुसैन
    फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अकील हुसैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने न सिर्फ गेंदबाजी में दो विकेट लिए, बल्कि दबाव की स्थिति में ताबड़तोड़ 7 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को जीत की ओर पहुंचाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात
    Next Article सड़क दुघर्टना में मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    shivam kumar

      Related Posts

      एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात

      September 22, 2025

      एशिया कप 2025: एक बार फिर भारत के सामने होगा पाकिस्तान

      September 18, 2025

      नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज टी20 टीम में पांच नए चेहरे, अकील होसैन होंगे कप्तान

      September 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी
      • सर्राफा बाजार में मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी भी ऑल टाइम हाई पर
      • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें
      • शारदीय नवरात्र को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
      • बिहार में 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version