Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण
    Jharkhand Top News

    उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन बाइक से रविवार देर रात को रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की।

    इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स, और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे। दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया।

    उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा राँची शहर का एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें। इसके लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमारी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं, और हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि दुर्गा पूजा का यह पर्व शहर में हर्षोल्लास, शांति, और सुरक्षा के साथ संपन्न हो।

    इन दुर्गा पूजा पंडालों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
    -बकरी बाज़ार

    -अल्बर्ट एक्का चौक

    -ओसीसी क्लब

    -बांग्ला स्कूल

    -हरमू चौक

    -बूटी मोड़

    -राजस्थान मित्र मंडल

    -सत्य अमर लोक, हरमू

    -चर्च रोड, रांची

    इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक पारस राणा और पुलिस उपाधीक्षक केवी रमण सहित सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
    Next Article ट्रक -टेम्पू की टककर में तीन की मौत, एक गंभीर
    shivam kumar

      Related Posts

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026

      मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

      June 14, 2026

      रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल
      • रांची के पांच केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई झारखंड पात्रता परीक्षा, करीब तीन हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
      • ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version