Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चुनाव में जिला बदर अपराधी मचा रहा तांडव
    Jharkhand Top News

    चुनाव में जिला बदर अपराधी मचा रहा तांडव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। जेल से बाहर निकले कुख्यात अपराधी पुलिस के लिए अब सिर दर्द बन गए हैं। कुछ ऐसे अपराधी भी अब जिले में तांडव मचा रहे हैं जो चुनाव के दौरान जिला बदर कर दिए गए थे। अचानक उनकी सक्रियता बढ़ने से पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इन्हीं अपराधियों की सूची में एक नाम रामगढ़ शहर के बंगाली टोला निवासी अनिल यादव का भी है। रामगढ़ शहर में पिछले चार दिनों के अंदर दो घटनाएं हुई,‌ जिसमें अनिल यादव हथियार के साथ नजर आया। उसने मारपीट की एक घटना में हथियार लहराकर अपना दबदबा बनाने का प्रयास किया। दूसरी घटना में उसने गोली चलाकर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। हालांकि इन दोनों घटनाओं के बाद वह रामगढ़ जिले से फरार हो चुका है। लेकिन उसके तमंचे से निकली गोली ने शहर की शांति को भंग करने की कोशिश की।

    देर रात हथियार लेकर घूमता नजर आया अपराधी
    अपराधी अनिल यादव की प्रवृत्ति से लोग परेशान हो गए हैं। देर रात वह हथियार लेकर घूम रहा है। 31 अगस्त की रात वह हिंदू संगठन के कुछ नेताओं के साथ देर रात को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। उसके हाथ में पिस्टल था और वह जिस तरह उसे लहरा रहा था, लग रहा था किसी को गोली मार देगा। उसने विश्व हिंदू परिषद के एक नेता के सिर पर पिस्‍टल तान दी थी। हालांकि उस वक्त अनिल के साथियों ने ही बीच बचाव किया और एक बड़ी वारदात होने से रोक दिया। इस मामले में थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनिल यादव का नाम है।

    युवक युवतियों पर भी हथियार के दम पर जमाया धौंस
    हिंदू नेताओं के साथ हुई मारपीट की घटना को बीते दो दिन भी नहीं हुए थे, कि अपराधी अनिल यादव तीन सितंबर की तडके सुबह हाईवे पर स्थित कल्याणी ढाबा में शराब पीने पहुंचा। जब उसे शराब नहीं परोसी गई तो उसने जबरन फ्रिज खोला और शराब निकाल ली। उसका मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ था कि होटल में खाना खाने आए युवक और युवतियों पर भी उसने तमंचा तान दिया। अनिल यादव ने इस बार सिर्फ हथियार ही नहीं दिखाया, बल्कि उस कार पर भी गोली चला दी जिस पर युवक युवती बैठकर अपने घर जा रहे थे। पुलिस को वह गोली गुरुवार को कार के दरवाजे में फंसी हुई मिली।

    इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि अपराधी अनिल यादव की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उसके सभी ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जिस स्थान पर उसके छुपे होने की संभावना है वहां भी रेकी की जा रही है। रामगढ़ में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दी जाएगी। अपराधियों को उनकी जगह जरूर दिखाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद प्रदीप कुमार सिंह समर्थकों के साथ बिहार बंद को लेकर किया प्रदर्शन, दुकानों को कराया गया बंद
    Next Article बिहार बंद को लेकर एनडीए कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, बाजार कराया बंद
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त : रघुवर दास

      September 6, 2025

      केंद्र को आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ : राजेश ठाकुर

      September 6, 2025

      आदिवासी बहुल गांवों के विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं तोरपा के कई गांव

      September 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बलूचिस्तान में ईरान सीमा के पास पाकिस्तान के दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या
      • जेलेंस्की मॉस्को नहीं जाएंगे, पुतिन के सुझाव को ठुकराया
      • जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव
      • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ी
      • कांग्रेस ने पूछा- क्या आम जनता को जीएसटी दर कटौती का लाभ मिल पाएगा?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version