Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के बालू घाटों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय
    Jharkhand Top News

    झारखंड के बालू घाटों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध है हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के उन आरोपों पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बालू घाटों के लिए बनाई गई नियमावली को माफियायों और दलालों के लिए बनाने का आरोप लगाया है।

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि हेमंत सोरेन सोरन की सरकार ने बालू घाटों के प्रबंधन और नीलामी के लिए जो नई नियमावली बनाई है, उसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अवैध उत्खनन पर रोक लगाना है। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सिर्फ भ्रामक बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जब वर्षों तक बालू माफिया सक्रिय रहे, तब बाबूलाल मरांडी ने चुप्पी साध ली थी। अब जब सरकार ने व्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था बनाई है, तब उन्हें अचानक गरीब, आदिवासी और युवाओं की चिंता सताने लगी है।

    पेसा कानूून पर भाजपा के सवाल पर झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून लागू करने और ग्राम सभा को अधिकार देने के प्रति प्रतिबद्ध है। लेकिन प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में पारदर्शिता और पर्यावरणीय मानकों का पालन भी जरूरी है। समूह आधारित नीलामी से भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। राजस्व बढ़ेगा और गांवों के विकास व युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बालू घाटों से अवैध कमाई ने ही दलालों और माफियाओं को पनपने दिया था। हेमंत सरकार ने इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान किए हैं। बाबूलाल मरांडी द्वारा अधिकारियों का नाम घसीटना उनकी हताशा को दर्शाता है।

    विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। बालू घाटों के अधिकार ग्राम सभा व कानूनी ढांचे के तहत ही निर्धारित होंगे। पार्टी ने मरांडी से अपील की कि वे निराधार आरोपों के बजाय राज्य के विकास में रचनात्मक सुझाव दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में बालू घाटों को माफियाओं के हवाले करने की साजिश : बाबूलाल मरांडी
    Next Article नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष इको फ्रेंडली पंडाल का करेगी निर्माण
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत

      December 16, 2025

      रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’

      December 15, 2025

      रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      • रील बनाने के चक्कर में गई जान, गंगा से युवक का शव बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version