Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है : प्रवीण टोप्पो
    Top Story

    हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है : प्रवीण टोप्पो

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान हिंदी का प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में प्रयोग करने और बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है। हिंदी ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य तक पहुंच को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी भाषा को और अधिक सरल, सहज तथा समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

    उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन, प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देकर इसे और व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा के रूप में हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सशक्त रूप से पहुंचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। हमारे विभाग की ओर से भारत सरकार के साथ होने वाला पत्राचार भी हिंदी में ही किया जाता है, जिससे हिंदी का प्रयोग न केवल राज्य स्तर पर, बल्कि केंद्र स्तर पर भी और सशक्त रूप से स्थापित हो रहा है। कार्मिक सचिव ने कहा कि झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के जरिए हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हाल ही में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और हिंदी विभाग (राम लखन सिंह यादव कॉलेज) की सहायक प्राध्यापक डॉ. पार्वती तिर्की ने कहा कि हिंदी भाषा की गहरायी तक जाना आवश्यक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर भी है, जिसे नयी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी को तकनीकी युग के अनुरूप बनाने, व्यापार, बिजनेस, प्रबंधन, चिकित्सा, अभियांत्रिकी, ई-शासन और डिजिटल प्लेटफार्मों पर इसके अधिकाधिक प्रयोग तथा विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता और लघुकथा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जितेंद्र कुमार मुंडा, द्वितीय पुरस्कार हर्षिता कुमारी और तृतीय पुरस्कार प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। हिंदी दिवस लघु कथा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार युवराज शांतनु, द्वितीय पुरस्कार राहुल कुमार और तृतीय पुरस्कार अनुराधा कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम में कार्मिक विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश साह, डॉ. पार्वती तिर्की, डॉ. हीरानंद प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिक्किम में भूस्खलन से पंचायत अध्यक्ष की मौत, अब तक 5 लोगों की जा चुकी है जान
    Next Article झारखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version