Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»“पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
    देश

    “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को और प्रगाढ़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नदेसर स्थित होटल ताज में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और मॉरीशस के बीच कई अहम समझौते भी संपन्न हुए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परिवार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ है। उन्होंने चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र को लेकर मॉरीशस को ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी और कहा कि भारत, मॉरीशस की संप्रभुता और उपनिवेशवाद से मुक्ति के पक्ष में हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र मॉरीशस में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही भारत, एसएसआरएन अस्पताल में 500 बिस्तरों वाले आयुष उत्कृष्टता केंद्र, पशु चिकित्सा स्कूल और अस्पताल के निर्माण में भी सहायता करेगा।

    उन्होंने कहा, “काशी और मॉरीशस का संबंध केवल औपचारिक नहीं बल्कि आत्मीय है। मां गंगा की तरह हमारी संस्कृति का प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है।” मोदी ने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच स्थानीय करंसी में व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है।

    आईआईटी मद्रास और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के साथ समझौते किए हैं, जो रिसर्च, शिक्षा और इनोवेशन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।

    प्रधानमंत्री ने हिंद महासागर क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा, “फ्री, ओपन, सिक्योर और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र हमारी साझा प्राथमिकता है। भारत मॉरीशस की समुद्री सुरक्षा और क्षमता को मजबूत करने में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    इस वर्ष सर शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती पर बोलते हुए मोदी ने उन्हें भारत और मॉरीशस के बीच अटूट संबंधों का प्रतीक बताया।

    वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम ने काशी में मिले अभूतपूर्व सम्मान और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी में जो स्नेह और स्वागत मिला, वह अप्रत्याशित था। “यह मेरी चौथी भारत यात्रा है, लेकिन इतना सम्मान पहले कभी नहीं मिला।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Next Article बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

      September 11, 2025

      नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

      September 11, 2025

      भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार

      September 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version