Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार
    दुनिया

    भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र पर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में सुनाई खरी-खोटी
    न्यूयॉर्क (अमेरिका)। भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मानदंड अपनाने वाले राष्ट्रों को नसीहत दी। हालांकि उन्होंने इस संदर्भ में किसी का भी नाम नहीं लिया। जयशंकर ने आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के अवसर पर आयोजित इस बैठक की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने की।

    जयशंकर ने कहा, ” राजनीतिक और आर्थिक रूप से अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति में जी-20 सदस्यों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे इसकी स्थिरता को मजबूत करें और इसे और अधिक सकारात्मक दिशा दें।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। दुनिया आतंकवाद के प्रति न तो सहिष्णुता दिखाए और न ही सहयोग दे। जयशंकर ने कहा कि जो लोग किसी भी मोर्चे पर आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं, वे समग्र रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बड़ी सेवा करते हैं।

    विदेशमंत्री जयशंकर ने इसके अलावा ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की बदलती दुनिया को ग्लोबल वर्क फोर्स की जरूरत है। कोई इस हकीकत को नकार नहीं सकता कि राष्ट्रीय जनसांख्यिकी के कारण कई देशों में ग्लोबल वर्क फोर्स की मांग पूरी नहीं हो पाती। जयशंकर की यह टिप्पणी व्यापार और टैरिफ चुनौतियों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पर सख्त रुख के बीच आई है, जिसमें एच-1बी वीजा पर 1,00,000 डॉलर का नया शुल्क शामिल है। विदेशमंत्री ने कहा कि पिछले तीन-चार साल में दुनिया आपूर्ति शृंखला और उत्पादन के स्रोतों को लेकर चिंतित थी। अब हमें बाजार तक पहुंच की अनिश्चितता से भी खुद को बचाना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘मद्रासी’
    Next Article डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में ओली, देउवा समेत दर्जन भर नेताओं के पासपोर्ट निलंबित, बड़े नेताओं पर निगरानी बढ़ी

      September 26, 2025

      बलोचिस्तान की खनिज संपदा पर अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता कर हारे हुए घोड़े पर दांव लगायाः मीर यार

      September 26, 2025

      डेमोक्रेट्स शटडाउन पर ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार

      September 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पर्यवेक्षक लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 का जल्‍द करें गठन : दुबे
      • रूस के उप प्रधानमंत्री के साथ शिवराज सिंह की बैठक, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
      • एच-1बी वीजा के नए नियम तैयार करते वक्त योगदान का भी रखें ध्यानः भारत
      • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
      • मिग-21 की वायु सेना से विदाई पर राजनाथ ने भारत-रूस के साथ गहरे संबंधों को याद किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version