दुमका। शिकारीपाडा थानांतर्गत ग्राम-सुन्दराफलन में एक वृद्ध दम्पति की हत्या हो गयी है। इस घटना के सत्यापन के क्रम में ग्राम-सुन्दराफलन पहुंचने पर पाया गया कि एक घर के आंगन और कमरे में 1. साहेब हेम्ब्रम, उम्र-58 वर्ष, 2. मंगली किस्कू, उम्र-53 वर्ष, दोनों पति-पत्नी का शव पाया गया । शव देखने से प्रतीत हुआ कि किसी धारधार हथियार से मार कर हत्या किया गया है। साथ ही उक्त दोनों मृतक दम्पति की दो बेटी 1. हीरामणि हेम्ब्रम, एवं 2. बेनी हेंब्रम को भी जख्मी हालत में पाया गया , जिसकी ईलाज के लिए सदर अस्पताल दुमका भेजा गया। प्रारंभिक अनुसंधान में यह हत्या हीरामनी हेम्ब्रम के मित्र लोकेश मुर्मू, जो पाकुड़ का है, के द्वारा किया जाना प्रकाश में आया। कांड की गंभीरता को देखते हुए और अभियुक्त के फरार रहने के स्थिति में कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त लोकेश मुर्मू के छिपे होने की हर संभावित जगहों पर छापामारी की जाने लगी, इसी क्रम में दिनांक-03.09.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वह अपना स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया गया। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक दाव(हसुआ) बरामद किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मृतक दम्पति इनकी शादी अपनी बेटी हीरामणि हेम्ब्रम के साथ नहीं दे रहे थें, इसी आक्रोश में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम:-
लोकेश मुर्मू, पिता-सामुएल मुर्मू, ग्राम-पहरूबाना, थाना-मुफ्फसिल, जिला-पाकुड़।
जब्त सामान:-
घटना के इस्तेमाल किया गया दाव (हसुआ)